शामली (शिखर समाचार)।
नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अरविंद संगल ने गुरुवार को वार्ड-20 काका नगर और वार्ड-22 नौकुआं रोड क्षेत्र की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नौ सफाई कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। इस पर अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार सोलंकी ने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिले सफाई कर्मचारी
निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों को शहर में नियमित और गुणवत्तापूर्ण सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कार्य में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जियो-टैग उपस्थिति से होगी दैनिक निगरानी
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/
अध्यक्ष ने सभी सफाई सुपरवाइजरों को निर्देशित किया कि वे प्रतिदिन सुबह और दोपहर सफाई कर्मचारियों की जियो-टैग उपस्थिति के साथ फोटो उपलब्ध कराएं, ताकि कार्य की नियमित निगरानी की जा सके और जवाबदेही सुनिश्चित हो।
