सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों पर प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 12 अस्थाई दुकानें ध्वस्त

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Major Action by the Authority Against Roadside Encroachers, 12 Temporary Shops Demolished IMAGE CREDIT TO प्राधिकरण

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के शहरी सेवा विभाग की ओर से सड़क किनारे अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान तिलपता चौक से एक मूर्ति, एक मूर्ति से रोजा चौक, सेक्टर-16बी, एनटीपीसी सोसायटी और जगत फार्म बाजार के आसपास सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

प्राधिकरण की टीम ने चुहड़पुर में सड़क किनारे अस्थाई ढांचे बनाकर संचालित की जा रही 12 अवैध दुकानों को ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों के अनुसार इन अस्थाई दुकानों के कारण सड़क पर आवागमन प्रभावित हो रहा था और यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न हो रही थी। कार्रवाई के दौरान तीन काउंटर, एक तख्त और एक मेज भी जब्त कर प्राधिकरण के भंडार गृह में जमा कराई गई।

शाहबेरी रोड और एटीएस सोसायटी के आसपास भी अतिक्रमण हटाया

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html\

इसके अलावा शाहबेरी रोड और एटीएस सोसायटी के आसपास भी अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अस्थाई कब्जों को हटाया गया। प्राधिकरण की कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

यातायात बाधित करने वालों पर लगातार होगी कार्रवाई

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि सड़क किनारे रेहड़ी-पटरी, खोखे, अस्थाई दुकान अथवा अन्य ढांचे लगाकर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक मार्गों और सड़क किनारे अतिक्रमण कर आवागमन में बाधा पैदा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्राधिकरण की कार्रवाई से सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

Share This Article
Leave a comment