डॉ. के.एन. मोदी ग्लोबल स्कूल में छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Student Council Oath-Taking Ceremony Held at Dr. K.N. Modi Global School IMAGE CREDIT TO स्कूल

मोदीनगर (शिखर समाचार)। डॉ. के.एन. मोदी ग्लोबल स्कूल के डायमंड हॉल में वर्ष 2026 का छात्र परिषद शपथ ग्रहण समारोह भव्य एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मार्च पास्ट, बैंड प्रदर्शन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। नव निर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों को बैज पहनाकर उनके पद एवं कर्तव्यों की शपथ दिलाई गई। कक्षा एक से पांच तक कनव को हेड बॉय और काश्वी को हेड गर्ल, कक्षा छह से आठ तक अदम्य पाठक को हेड बॉय और आरोही को हेड गर्ल तथा कक्षा नौ से 12 तक हर्षित को हेड बॉय और कक्षा 12 विज्ञान की दिव्या चंदेला को हेड गर्ल की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नव निर्वाचित छात्र नेताओं ने ली जिम्मेदारी की शपथ

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

कार्यक्रम में विजय भव और मनमोहक राजस्थानी लोकनृत्य की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर बी.एड. कॉलेज की प्राचार्या एकता भारद्वाज, मुख्य कार्यकारी निदेशक दीपांकर शर्मा, एम.एम. इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या एवं टेक्सटाइल शाखा की प्रधानाध्यापिका सपना खुराना सहित विद्यालय के अधिकारी, शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे। सभी ने नव निर्वाचित छात्र नेताओं को शुभकामनाएं दीं।

नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर: दीपांकर शर्मा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

दीपांकर शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र परिषद की जिम्मेदारी केवल सम्मान नहीं, बल्कि स्वयं को साबित करने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। विद्यालय की प्रधानाचार्या पूजा शर्मा ने छात्र नेताओं को अनुशासन, जिम्मेदारी, नेतृत्व और टीम भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

वंदे मातरम् के साथ हुआ समारोह का समापन

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

संयुक्त उपप्रधानाचार्या ऋतु अग्रवाल ने अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। समारोह का समापन सामूहिक रूप से वंदे मातरम् के गायन के साथ हुआ। इस दौरान विद्यालय परिसर में देशभक्ति और नेतृत्व की भावना का उत्साहपूर्ण वातावरण दिखाई दिया।

Share This Article
Leave a comment