अपहरण कांड का पर्दाफाश, युवक सकुशल बरामद, महिला सहित 6 आरोपी गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
1 Min Read
Kidnapping case solved: The युवक (young man) has been rescued safely, and six accused—including a woman—have been arrested. IMAGE CREDIT TO POLICE

गढ़मुक्तेश्वर/हापुड़ (शिखर समाचार)। गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने एक बड़े अपहरण कांड का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में महिला सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

अपहरण कर अलीगढ़ में बनाया बंधक

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

पुलिस के अनुसार 17 अप्रैल को युवक का अपहरण कर उसे अलीगढ़ ले जाया गया, जहां उसे बंधक बनाकर रखा गया। आरोपियों ने युवक की रिहाई के बदले 25 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।

फिरौती लेने के बाद भी कर रहे थे टालमटोल

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

परिजनों द्वारा करीब 12.5 लाख रुपये देने के बाद भी आरोपी युवक को छोड़ने में टालमटोल कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को धर दबोचा।

नकदी, हथियार और कार बरामद

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7.50 लाख रुपये नकद, अवैध हथियार और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है। इस सफलता पर पुलिस टीम को पुरस्कृत भी किया गया है।

Share This Article
Leave a comment