हापुड़ (शिखर समाचार)। जनपद में आगामी 25, 26 व 27 अप्रैल को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती लिखित परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। इसके तहत जनपद में विभिन्न परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं।
अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण
बुधवार को जिलाधिकारी कविता मीना एवं पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने केंद्रों पर पहुंचकर बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, बिजली आपूर्ति और सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से जांच की।
कंट्रोल रूम और निगरानी व्यवस्था पर जोर
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया और निगरानी प्रणाली को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और सभी व्यवस्थाएं समय से पहले सुनिश्चित की जाएं।
वहीं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश जारी करते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
