एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले 1 अभियुक्त को खोड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Khoda Police Arrests One Accused Involved in ATM Card Swap Fraud IMAGE CREDIT TO: पुलिस

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। थाना खोड़ा पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खातों से रुपये निकालने वाले एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 50 एटीएम कार्ड, 9500 रुपये नकद और एक आईफोन बरामद किया है।

डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि एक पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 15 अप्रैल 2026 को कालू सीमेंट के पास स्थित एटीएम पर एक अज्ञात व्यक्ति ने सहायता के बहाने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया और बाद में उसके खाते से 26150 रुपये निकाल लिए। मामले में थाना खोड़ा में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

सीसीटीवी फुटेज से आरोपी तक पहुंची पुलिस

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी आकाश कुमार उर्फ अक्की पंडित उम्र 26 वर्ष निवासी सेक्टर-63, नोएडा की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया।

मदद के बहाने बदल देता था एटीएम कार्ड

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एटीएम के बाहर ऐसे लोगों को निशाना बनाता था, जिन्हें एटीएम संचालन की कम जानकारी होती थी। मदद करने के बहाने वह उनका एटीएम कार्ड बदल देता था और बातचीत के दौरान उनका पिन भी हासिल कर लेता था।

इसके बाद वह असली कार्ड अपने पास रखकर विभिन्न एटीएम से रुपये निकाल लेता था। आरोपी के कब्जे से बरामद 50 एटीएम कार्ड और नकदी के आधार पर पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

दिल्ली में भी दर्ज हैं धोखाधड़ी के मामले

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ दिल्ली में भी धोखाधड़ी के तीन मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी के अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a comment