नशे के खिलाफ गांव-गांव अभियान चलाएगी भाकियू, युवाओं को संगठन से जोड़ने का आह्वान

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
BKU to Launch Village-to-Village Campaign Against Drug Abuse, Calls on Youth to Join the Organization IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

सिसौली/मुजफ्फरनगर (शिखर समाचार)। किसान मुख्यालय सिसौली में भारतीय किसान यूनियन की पंचायत में विभिन्न बिरादरियों के खाप चौधरियों की बैठक आयोजित हुई। पंचायत को संबोधित करते हुए भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने युवाओं को नशे से दूर रहने और बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गांव-देहात में जहां भी नशे का कारोबार चल रहा है, उसे बंद कराने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए गांव-गांव होंगी बैठकें

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

राकेश टिकैत ने कहा कि गांव हो या शहर, युवाओं को संगठन से जोड़ने और युवा इकाई को मजबूत करने के लिए गांव-गांव बैठकें आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से बचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। पंचायत में उन्होंने 17 सितंबर की रात मुजफ्फरनगर में होने वाली पंचायत में किसानों और कार्यकर्ताओं से ट्रैक्टरों के साथ बड़ी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।

36 बिरादरियों के खाप चौधरी पंचायत में रहे मौजूद

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

पंचायत में राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष चौधरी गौरव टिकैत, कमल मित्तल वैश्य समाज, अलीशेर तेली समाज, विनोद वर्मा स्वर्ण समाज सहित 36 बिरादरियों के चौधरी मौजूद रहे। इसके अलावा युवा नगर अध्यक्ष भाकियू सिसौली अर्जुन बालियान, अनमोल धीमान, शाह आलम, नितिन, सक्षम, सूरज, पिंटू बालियान, शाहपुर ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र बालियान और सहारनपुर मंडल उपाध्यक्ष गुरमेल बाजवा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पंचायत की अध्यक्षता बालियान खाप कश्यप चौधरी राकेश कश्यप ने की, जबकि संचालन मास्टर राहुल बालियान हड़ौली ने किया।

Share This Article
Leave a comment