108 मीटर की भव्य पुष्प रंगोली ने मचाई धूम, नगर निगम मुख्यालय में गूंजा स्वच्छता का संदेश

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Inspection of Arrangements at Sikri Mahamaya Devi Temple Ahead of Sharadiya Navratri, SDM Issues Necessary Directions IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

——–प्राकृतिक फूलों से सजी रंगोली बनी आकर्षण का केंद्र, छात्राओं की रचनात्मकता ने खींचा सभी का ध्यान

हरिद्वार (शिखर समाचार)। पुलिस अधीक्षक नगर हरिद्वार दीपक सिंह ने शनिवार को कोतवाली श्यामपुर का वर्ष 2026 के प्रथम छमाही का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। थाना पहुंचने पर पुलिस गार्द ने सलामी देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने पुलिसकर्मियों की वर्दी, साज-सज्जा और आवश्यक उपकरणों का निरीक्षण करते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। ड्यूटी एवं अवकाश पर अनुपस्थित कार्मिकों को छोड़कर अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर ने थाना कार्यालय, अपराध एवं अपराधी सूचना तंत्र कक्ष, मालखाना, हवालात, महिला सहायता कक्ष, कर्मचारी बैरक, भोजनालय, आपदा उपकरण कक्ष, थाना परिसर तथा निर्माणाधीन आधुनिकीकरण कार्यों का जायजा लिया। थाना कार्यालय एवं अपराध एवं अपराधी सूचना तंत्र कक्ष में विभिन्न रजिस्टरों और अभिलेखों की जांच करते हुए लंबित कार्यों की समीक्षा की गई। उन्होंने लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण करने और अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यतन रखने के निर्देश दिए।

थाना परिसर और अभिलेखों का किया निरीक्षण

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

मालखाने में रखे सामान और संबंधित अभिलेखों का भी निरीक्षण किया गया। पुलिसकर्मियों ने शस्त्रों को खोलने-बंद करने, उनकी सुरक्षित देखभाल और आपात स्थिति में तत्परता बनाए रखने का अभ्यास किया। थाना परिसर, हवालात, बैरक, महिला सहायता कक्ष और भोजनालय की साफ-सफाई तथा मूलभूत व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए स्वच्छता व्यवस्था को बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

अपराध नियंत्रण और लंबित विवेचनाओं पर दिए निर्देश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

निरीक्षण के बाद बैठक में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की गई। उपनिरीक्षकों को लंबित विवेचनाओं और प्रार्थना पत्रों का प्राथमिकता से समयबद्ध निस्तारण करने तथा 60 से 90 दिनों के भीतर विवेचनाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए। आगामी त्योहारों और मेलों को देखते हुए रात्रि गश्त बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने और आमजन के साथ शालीन व्यवहार करते हुए पीड़ितों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया।

Share This Article
Leave a comment