एमएसएमई उद्यमियों को सरकारी खरीद और नए बाजारों से जोड़ने की पहल

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Initiative to Connect MSME Entrepreneurs with Government Procurement and New Markets IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। औद्योगिक बिजनेस एसोसिएशन की पहल पर भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, एमएसएमई विकास एवं सुविधा कार्यालय ओखला तथा आईआईएलएम विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में सरकारी खरीद एवं विपणन सहायता योजना पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में करीब 150 उद्यमियों ने भाग लिया। जिलाधिकारी मेघा रूपम ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

सरकारी योजनाओं और बाजार के अवसरों से जुड़ेंगे उद्यमी

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि गौतमबुद्धनगर औद्योगिक विकास, परिधान, इलेक्ट्रॉनिक्स और निवेश के क्षेत्र में तेजी से पहचान बना रहा है। जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार की ओर से उद्योगों के लिए अनुकूल कारोबारी वातावरण तैयार करने तथा नए निवेश को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी कार्यशालाएं उद्यमियों को सरकारी योजनाओं, सरकारी खरीद, विपणन सहायता और निर्यात के अवसरों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उद्यमियों को अपने उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने के साथ रोजगार सृजन में योगदान देना चाहिए।

कार्यशाला में एमएसएमई मंत्रालय के अधिकारियों और विशेषज्ञों ने सरकारी खरीद प्रक्रिया, सरकारी ई-बाजार, विक्रेता विकास, खरीद एवं विपणन सहायता योजना, निर्यात संवर्धन और बाजार से जुड़ाव की जानकारी दी। उद्यमियों को सरकारी विभागों में विक्रेता पंजीकरण, डिजिटल विपणन, गुणवत्ता प्रमाणन और एमएसएमई मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं के बारे में भी बताया गया।

सरकार और उद्योग जगत के बीच सेतु बन रहे ऐसे आयोजन

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

कार्यक्रम में आईआईएलएम विश्वविद्यालय के कुलपति नील राय, प्रति-कुलपति राजे मोहन, वरिष्ठ प्रबंधक राजकुमार सिंह तथा औद्योगिक बिजनेस एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय, महासचिव सुनील दत्त शर्मा, उपाध्यक्ष नरेश चौहान, राजेश खन्ना, सुधीर त्यागी समेत अनेक उद्यमी और पदाधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने उद्योग हित में संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सरकार और उद्योग जगत के बीच प्रभावी सेतु का कार्य करते हैं।

Share This Article
Leave a comment