गाजियाबाद में दमकल विभाग ने बनाया अपना अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
In Ghaziabad, the fire department observed its Fire Service Commemoration Day. IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। 14 अप्रैल को मनाए जाने वाले अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस के अवसर पर फायर स्टेशन वैशाली में भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वर्ष 1944 में शहीद हुए 66 अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मौन रखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्मृति दिवस परेड से हुई, जिसमें अग्निशमन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। उपस्थित सभी लोगों को पिन फ्लैग लगाकर शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।

अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ और जागरूकता रैली

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

इस अवसर पर गाजियाबाद फायर सर्विस द्वारा अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ भी किया गया। फायर स्टेशन वैशाली से अग्निशमन वाहनों की एक जागरूकता रैली निकाली गई, जिसे अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय केशव कुमार चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली ने डाबर तिराहा, मोहननगर, मेरठ तिराहा, हापुड़ मोड़, कचहरी, हापुड़ चुंगी, पुराना बस अड्डा, संजयनगर और राजनगर एक्सटेंशन सहित शहर के प्रमुख क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

आधुनिक उपकरणों की प्रदर्शनी और नई QR प्रणाली

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

फायर स्टेशन वैशाली परिसर में आधुनिक अग्निशमन एवं रेस्क्यू उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें स्कूलों के छात्र-छात्राओं, होटल व अस्पताल कर्मियों तथा अन्य संस्थानों के लोगों ने भाग लिया।

इसके साथ ही विभाग द्वारा एक विशेष QR कोड प्रणाली भी शुरू की गई है, जिसे प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर लगाया जाएगा। किसी भी आग की घटना के समय इस कोड को स्कैन कर सीधे दमकल विभाग से संपर्क किया जा सकेगा, जिससे त्वरित सहायता मिल सकेगी।

मॉक ड्रिल और सुरक्षा जागरूकता अभियान

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

एडिशनल सीपी केशव कुमार चौधरी ने बताया कि सेवा सप्ताह के दौरान बहुमंजिला भवनों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, स्कूलों, होटलों और अस्पतालों में मॉक ड्रिल एवं इवैक्यूएशन ड्रिल आयोजित कर लोगों को आग से बचाव और सुरक्षित निकासी के उपाय सिखाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि विभाग लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है ताकि अग्निकांड में किसी प्रकार की जनहानि न हो और लोग आपात स्थिति में सही कदम उठा सकें। कार्यक्रम में मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल, अग्निशमन अधिकारी शेष नाथ यादव, प्रभारी अधिकारी मूलचंद सिंह, प्रभारी अधिकारी गगन कुमार सहित विभिन्न संस्थानों के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment