कांवड़ मार्ग पर स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल चिकित्सा इकाइयां बनीं संजीवनी, सात हजार शिवभक्तों को मिला तत्काल उपचार

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
The Health Department’s mobile medical units proved to be a lifeline on the Kanwar route, providing immediate treatment to 7,000 Shiva devotees. IMAGE CREDIT रिपोर्टर

हरिद्वार (शिखर समाचार)।

कांवड़ मेला-2026 के दौरान शिवभक्तों को त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहली बार संचालित की गई पांच मोबाइल चिकित्सा इकाइयां श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत साबित हो रही हैं। कांवड़ मार्ग के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर तैनात इन इकाइयों के माध्यम से अब तक लगभग सात हजार कांवड़ यात्रियों का मौके पर ही उपचार किया जा चुका है। इससे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को अस्पताल जाने की आवश्यकता नहीं पड़ी और उन्हें तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल गई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह ने बताया कि इस वर्ष पहली बार मंगलौर, बहादराबाद टोल प्लाजा, शंकराचार्य चौक, अलकनंदा होटल तथा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित 4एक्सओ प्वाइंट पर मोबाइल चिकित्सा इकाइयों की तैनाती की गई है। प्रत्येक इकाई में प्रतिदिन सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रत्येक इकाई में चिकित्सक, औषधि वितरक, प्रयोगशाला तकनीशियन और नर्सिंग कर्मियों सहित पांच सदस्यीय दल तैनात है। यहां प्राथमिक उपचार, आवश्यक दवाएं, ऑक्सीजन, स्ट्रेचर तथा सामान्य स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध है। गंभीर मरीजों को तत्काल उच्च चिकित्सा संस्थानों में भेजने की भी व्यवस्था की गई है।

पांच मोबाइल चिकित्सा इकाइयों से मिल रही त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html\

कांवड़ मेले के स्वास्थ्य नोडल अधिकारी डॉ. राजेश गुप्ता इन चिकित्सा इकाइयों की लगातार निगरानी कर रहे हैं, ताकि किसी भी श्रद्धालु को उपचार में देरी न हो।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान पर्याप्त पानी पीने, अधिक थकान होने पर विश्राम करने तथा स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर निकटतम मोबाइल चिकित्सा इकाई या स्वास्थ्य शिविर से तुरंत संपर्क करने की अपील की। उन्होंने कहा कि समय पर उपचार ही सुरक्षित और सफल कांवड़ यात्रा की सबसे बड़ी कुंजी है।

Share This Article
Leave a comment