By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
राष्ट्रीय शिखरराष्ट्रीय शिखरराष्ट्रीय शिखर
  • Home
  • राज्य-शहर
  • राजनीति
  • टॉप न्यूज़
  • जॉब – एजुकेशन
  • आर्थिक
  • खेल
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Reading: हापुड़ : एटीएम पर कार्ड बदलकर महिला के खाते से उड़ाए 50 हजार रुपए, आरोपी सीसीटीवी में कैद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
राष्ट्रीय शिखरराष्ट्रीय शिखर
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य-शहर
  • राजनीति
  • टॉप न्यूज़
  • जॉब – एजुकेशन
  • आर्थिक
  • खेल
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • E-Paper
Search
  • Home
  • राज्य-शहर
  • राजनीति
  • टॉप न्यूज़
  • जॉब – एजुकेशन
  • आर्थिक
  • खेल
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • E-Paper
© 2025 राष्ट्रीय शिखर. All Rights Reserved.
राष्ट्रीय शिखर > Blog > राज्य-शहर > हापुड़ : एटीएम पर कार्ड बदलकर महिला के खाते से उड़ाए 50 हजार रुपए, आरोपी सीसीटीवी में कैद
राज्य-शहर

हापुड़ : एटीएम पर कार्ड बदलकर महिला के खाते से उड़ाए 50 हजार रुपए, आरोपी सीसीटीवी में कैद

Rashtriya Shikhar
Last updated: November 26, 2025 9:18 pm
Rashtriya Shikhar
Share
2 Min Read
Hapur: Man swapped a woman’s ATM card and stole ₹50,000 from her account; the accused was captured on CCTV IMAGE CREDIT TO POLICE
Hapur: Man swapped a woman’s ATM card and stole ₹50,000 from her account; the accused was captured on CCTV IMAGE CREDIT TO POLICE
SHARE

हापुड़ (शिखर समाचार)
थाना हापुड़ क्षेत्र में एटीएम बूथ पर पिन बदलने गई एक महिला के साथ ठगी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। ठग महिला का एटीएम कार्ड बदलकर उसके बैंक खाते से 50 हजार रुपए निकालकर फरार हो गया। घटना बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे में स्पष्ट रूप से कैद हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Contents
एटीएम धोखाधड़ी: सावधानी न बरतने पर बना भारी नुकसानएफआईआर दर्ज, आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस सक्रिय

एटीएम धोखाधड़ी: सावधानी न बरतने पर बना भारी नुकसान

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/turf-cricket-academy-won-the-match-by-eight-wickets-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-12606-2025-11-26?src=top-subnav

प्राप्त जानकारी के अनुसार हापुड़ के गोल मार्केट निवासी वीना देवी का खाता गढ़ रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में है। वे मंगलवार शाम एटीएम बूथ पर अपना कार्ड पिन बदलने गई थीं। इसी दौरान वहां मौजूद एक युवक ने महिला को धोखे में लेकर उनका एटीएम कार्ड बदल दिया।

पीड़िता वीना देवी के अनुसार पिन बदलने की प्रक्रिया के दौरान आरोपी उनके बेहद नजदीक आकर मदद का बहाना बनाते हुए कार्ड बदलकर ले गया और महिला को इसका पता नहीं चला। कुछ देर बाद आरोपी ने उनके खाते से 50 हजार रुपए निकाल लिए और मौके से फरार हो गया।

एफआईआर दर्ज, आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस सक्रिय

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/purpose-of-grand-shrimad-bhagwat-katha-gyaan/

घटना की पूरी फुटेज एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो चुकी है, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित कर दी गई है।

TAGGED:account theftATM FraudATM Scambank of barodabank robberybjpCCTV FootageChatGPTCricbuzzCrime ReportDELHIDevendra Bishtfinancial crimeghaziabadgreater noidaHAPURindiaPolice InvestigationShikhar SamacharThana HapurVina DeviWhatsapp Webwomen safetyप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीहिंदी समाचार
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article Neeraj Gera, the director of Happiness Express, receives a national award; the menstrual awareness campaign gains new recognition IMAGE CREDIT TO Humanify Foundation हैप्पीनेस एक्सप्रेस के संचालक नीरज गेरा को मिला राष्ट्रीय अवॉर्ड, मासिक धर्म जागरूकता अभियान को मिली नई पहचान
Next Article On Constitution Day, an awareness program was held at the Ghaziabad Congress Committee, where the Legal Cell announced the provision of free legal assistance IMAGE CREDIT TO CONGRESS संविधान दिवस पर गाजियाबाद कांग्रेस कमेटी में हुआ जागरूकता कार्यक्रम, विधि प्रकोष्ठ ने दी निशुल्क कानूनी सहायता की घोषणा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

"GDA's bulldozer runs on illegal colony in Muradnagar" IMAGE CREDIT TO प्राधिकरण
मुरादनगर में अवैध कॉलोनी पर चला जीडीए का बुलडोजर
राज्य-शहर September 14, 2026
"Directions to accelerate CM Grid Phase-2 work in Indirapuram" IMAGE CREDIT TO नगर निगम
इंदिरापुरम में सीएम ग्रिड फेस-2 के काम में तेजी के निर्देश
राज्य-शहर September 14, 2026
"913 taxpayers applied in Municipal Corporation's One-Time Settlement Scheme, Rs 52.83 lakh deposited" IMAGE CREDIT TO नगर निगम
नगर निगम की एकमुश्त समाधान योजना में 913 करदाताओं ने किया आवेदन, 52.83 लाख रुपये जमा
राज्य-शहर September 14, 2026
"District Magistrate reprimands officials with poor progress, directs to withhold salary and issue show-cause notices" IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग
खराब प्रगति वाले अधिकारियों को जिलाधिकारी ने लगाई फटकार, वेतन रोकने और कारण बताओ नोटिस के निर्देश
राज्य-शहर September 14, 2026

You Might also Like

"State-level yogasana competition inaugurated in Roshanabad, players showed their strength/prowess" IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर
राज्य-शहर

रोशनाबाद में राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

September 14, 2026
"Ensure timeliness and quality with coordination in Kumbh works: Mela Adhikari Sonika" IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर
राज्य-शहर

कुंभ कार्यों में समन्वय के साथ समयबद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करें : मेलाधिकारी सोनिका

September 14, 2026
"Three personalities including Dr. Suman Agarwal honored on Hindi Diwas" IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर
राज्य-शहर

हिंदी दिवस पर डॉ. सुमन अग्रवाल सहित तीन हस्तियां सम्मानित

September 14, 2026
"Interactive session on new provisions of the Income Tax Act and Rules, emphasis on simplifying tax compliance" IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग
राज्य-शहरराजनीति

आयकर अधिनियम और नियमों के नए प्रावधानों पर संवाद सत्र, कर अनुपालन को सरल बनाने पर जोर

September 14, 2026

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

ब्लॉग के बारे में

राष्ट्रीय शिखर एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो सत्य, निष्पक्षता और सामाजिक उत्तरदायित्व की पत्रकारिता के मूल्यों को लेकर आगे बढ़ रहा है। हमारा उद्देश्य है जन-समस्याओं को निर्भीक रूप से उजागर करना और राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनना।

हमसे संपर्क करें

Email: contact@rashtriyashikhar.com

WhatsApp: +919625163807

Follow US
© 2025 राष्ट्रीय शिखर. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?