16 जुलाई को निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
“A grand Rath Yatra of Lord Jagannath will be taken out on July 16.” IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

हापुड़ (शिखर समाचार)। भगवान जगन्नाथ रथयात्रा सेवा समिति के तत्वावधान में आगामी 16 जुलाई को शहर में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। रथयात्रा को लेकर समिति ने तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।

16 जुलाई को निकलेगी भव्य रथयात्रा

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-ncr-ghaziabad-news-yamuna-river-rise-threatens-loni-villages-and-crops-submerged-24019250.html

समिति के पदाधिकारियों हरिओम अग्रवाल एवं अजय सिंघल ने बताया कि जगन्नाथ मंदिर पुरी के निर्देशानुसार हापुड़ में रथयात्रा की तिथि 16 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। वर्ष 2001 से लगातार प्रत्येक वर्ष इस धार्मिक आयोजन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।

शिव मंदिर से शुरू होकर लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंचेगी यात्रा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

रथयात्रा 16 जुलाई की सुबह शिव मंदिर से प्रारंभ होगी और विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए दोपहर में लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंचेगी, जहां भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के विग्रहों का विश्राम होगा।

श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

समिति पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है। रथयात्रा को लेकर शहर में धार्मिक उत्साह का वातावरण बना हुआ है और आयोजन को भव्य बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

Share This Article
Leave a comment