कुंभ की तैयारियों में जुटी सरकार, देवभूमि की संस्कृति और पहचान से नहीं होगा कोई समझौता: धामी

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Government Steps Up Preparations for Kumbh; No Compromise on the Culture and Identity of Devbhoomi: Dhami IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

हरिद्वार (शिखर समाचार)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को ऋषिकुल मैदान में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के जन्मदिवस पर आयोजित समारोह में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने सतपाल महाराज को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सक्रिय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि सतपाल महाराज का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा, परोपकार और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उनके जन्मदिवस समारोह में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी उनके प्रति श्रद्धा और सम्मान को दर्शाती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें सतपाल महाराज के साथ मंत्रिमंडल में कार्य करने का अवसर मिला है। इस दौरान उन्होंने उनके अनुभव, सहज व्यवहार और कार्य के प्रति समर्पण को करीब से देखा है। उन्होंने उन्हें आध्यात्मिक व्यक्तित्व के साथ समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पित कर्मयोगी बताया।

सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन विकास पर जोर

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html\

धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और पर्यटन विकास के प्रयासों का सकारात्मक प्रभाव उत्तराखंड में दिखाई दे रहा है। केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के पुनर्निर्माण, चारधाम यात्रा को सुविधाजनक बनाने तथा केदारखंड और मानसखंड परियोजनाओं के माध्यम से संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी वर्ष हरिद्वार में होने वाला कुंभ आस्था के साथ भारत की आध्यात्मिक शक्ति, सनातन परंपरा और सामाजिक समरसता का विराट उत्सव होगा। सरकार इसे दिव्य, भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से तैयारियों में जुटी है। उन्होंने कहा कि देवभूमि की सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं की रक्षा के लिए सरकार का संकल्प स्पष्ट है।

समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

इस अवसर पर सतपाल महाराज ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री, जनप्रतिनिधियों और देश-विदेश से आए अनुयायियों का आभार जताया। समारोह में मंत्री भरत सिंह चौधरी, विधायक आदेश चौहान, बृज भूषण गैरोला, पूर्व मंत्री अमृता रावत, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर सहित संतगण, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment