विवाहेतर संबंध के विवाद में गोपाल की हत्या, दंपती गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Gopal Murdered Over Dispute Related to an Extramarital Affair; Couple Arrested IMAGE CREDIT TO पुलिस

हरिद्वार (शिखर समाचार)। दूधियाबंद बस्ती के पास जंगल में मिले अज्ञात पुरुष के शव की शिनाख्त के बाद हरिद्वार पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए एक दंपती को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार हत्या विवाहेतर संबंध और महिला पर परिवार छोड़कर साथ आने के दबाव को लेकर हुई। मामले में फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लोहे का चापड़ भी बरामद किया है।

शव की शिनाख्त के बाद दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

17 सितंबर की सुबह सिटी हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र में दूधियाबंद बस्ती के पास जंगल में अज्ञात पुरुष का शव मिला था। मृतक के पास बिजनौर की बस का टिकट मिला था, लेकिन पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं था। पुलिस ने आसपास के थानों और सीमावर्ती जनपदों में टीम भेजकर पहचान के प्रयास किए। 20 सितंबर को हरिद्वार पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान गोपाल पुत्र उमाचरण निवासी नई बस्ती, आबकारी चौकी के पास, बिजनौर, उम्र 50 वर्ष के रूप में की। इसके बाद मृतक के बेटे आशु कुमार की तहरीर पर कोतवाली नगर हरिद्वार में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।

विवाहेतर संबंध और परिवार छोड़ने के दबाव की बात सामने आई

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में सामने आया कि नरेन्द्र की बीमारी के उपचार के दौरान गोपाल का उसकी पत्नी से संपर्क हुआ और दोनों के बीच संबंध बन गए। गोपाल कथित तौर पर महिला पर परिवार छोड़कर साथ आने का दबाव बना रहा था। पुलिस के अनुसार महिला ने इसकी जानकारी अपने पति को दी। इसके बाद नरेन्द्र ने अपनी पत्नी, भाई और गांव के एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर गोपाल को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

हरिद्वार बुलाकर हत्या का आरोप, दंपती गिरफ्तार

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

पुलिस के अनुसार 16 सितंबर की रात महिला ने गोपाल को मिलने के लिए हरिद्वार बुलाया। वह उसे गंगा घाट ले गई। आरोप है कि गोपाल के शराब पीकर सो जाने के बाद वहां छिपे नरेन्द्र और अन्य आरोपियों ने चापड़ व चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद मोबाइल और पर्स गंगा में फेंक दिए गए। पुलिस ने 21 सितंबर को मोतीचूर रेलवे स्टेशन से नरेन्द्र और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Share This Article
Leave a comment