आरव शर्मा
गाजियाबाद (शिखर समाचार)। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) द्वारा बकायेदारों और आवंटियों को वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) योजना का अधिकतम लाभ पहुंचाने के लिए 15 जून से 17 जून 2026 तक ‘ओटीएस समाधान दिवस’ का आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय इस विशेष अभियान के दौरान आवंटियों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा तथा उन्हें ओटीएस योजना से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी।
15 से 17 जून तक चलेगा विशेष समाधान अभियान
प्राधिकरण की ओर से बताया गया है कि समाधान दिवस में आने वाले आवंटियों को उनके बकाया देयों, देय राशि पर उपलब्ध ब्याज छूट तथा योजना की अन्य सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। पात्र आवंटी अपने लंबित बकायों का निस्तारण कर योजना का लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे।
अभियान के दौरान जीडीए कार्यालय में विभिन्न सहायता एवं सूचना काउंटर स्थापित किए जाएंगे, जहां अधिकारी और कर्मचारी आवंटियों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। साथ ही दस्तावेजों की जांच, देय राशि की जानकारी और भुगतान संबंधी सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।
आवंटियों से योजना का लाभ उठाने की अपील
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/
जीडीए प्रशासन ने सभी पात्र आवंटियों से अपील की है कि वे 15 से 17 जून के बीच प्राधिकरण कार्यालय पहुंचकर अपनी लंबित देनदारियों का निस्तारण कराएं और ओटीएस योजना के तहत मिलने वाली ब्याज छूट एवं अन्य सुविधाओं का लाभ उठाएं।
