आरव शर्मा
गाजियाबाद (शिखर समाचार)। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने अवैध निर्माणों और अनधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रवर्तन जोन-08 क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए कई निर्माणों को सील कर दिया। यह कार्रवाई जीडीए उपाध्यक्ष के निर्देश पर उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम, 1973 के अंतर्गत की गई।
रामपार्क एक्सटेंशन और ट्रोनिका सिटी क्षेत्र में कार्रवाई
प्रवर्तन जोन-08 के प्रभारी के नेतृत्व में रामपार्क एक्सटेंशन एवं ट्रोनिका सिटी के निकट स्थित दीपसिटी क्षेत्र में अवैध रूप से किए जा रहे निर्माणों के विरुद्ध सीलिंग अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान प्लॉट संख्या-26, प्लॉट संख्या-125, प्लॉट संख्या-23 एवं 24, तथा प्लॉट संख्या-14 एवं 20 सहित खसरा संख्या-16 स्थित कई अवैध निर्माणों को सील कर दिया गया।
बिना स्वीकृत मानचित्र के हो रहे थे निर्माण
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/
जीडीए अधिकारियों के अनुसार संबंधित निर्माणकर्ताओं द्वारा बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण कार्य किया जा रहा था। सीलिंग अभियान के दौरान कुछ स्थानीय निर्माणकर्ताओं ने विरोध भी किया, लेकिन प्राधिकरण पुलिस और क्षेत्रीय पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए कार्रवाई को सफलतापूर्वक पूरा कराया।
पुलिस बल की मौजूदगी में पूरी हुई कार्रवाई
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/
अभियान के दौरान प्रवर्तन जोन-08 का पूरा स्टाफ, जीडीए पुलिस दस्ता तथा स्थानीय पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। जीडीए ने स्पष्ट किया है कि अवैध निर्माणों और अनधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध निर्माणकर्ताओं में हड़कंप मच गया है, जबकि क्षेत्र में अवैध निर्माणों पर अंकुश लगाने की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
