कबूतर उड़ गया कोड वर्ड बोलकर बाइक चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन शातिर दबोचे, चार बाइक बरामद

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Gang Using the Code Word “Kabootar Ud Gaya” to Steal Bikes Busted; Three Members Arrested, Four Bikes Recovered IMAGE CREDIT TO पुलिस

मोदीनगर (शिखर समाचार)। मोदीनगर पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की चार बाइकें बरामद की हैं। यह गिरोह बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद अपने साथी को अलर्ट करने के लिए ‘कबूतर उड़ गया’ कोड वर्ड का इस्तेमाल करता था।

चार चोरी की बाइक बरामद, दो थानों से जुड़ा मामला

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ वाहन चोर चोरी की बाइकों को बेचने की फिराक में जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान तीन संदिग्धों को रोककर पूछताछ की गई तो वाहन चोरी के मामले का खुलासा हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनुज निवासी चूना भट्टी, इंदिरापुरी, ध्रुव त्यागी निवासी गांव डिडौली, थाना मुरादनगर और दीपक निवासी त्रिमूर्ति बिहार, जलालपुर रोड, मुरादनगर के रूप में हुई है।

पुलिस पूछताछ और बरामदगी की जानकारी देते हुए एसीपी ने बताया कि बदमाशों के कब्जे से चोरी की चार बाइकें बरामद हुई हैं। इनमें से दो बाइकें मोदीनगर थाना क्षेत्र और एक बाइक निवाड़ी थाना क्षेत्र से चुराई गई थी, जबकि चौथी बाइक के संबंध में जांच की जा रही है कि उसे कहां से पार किया गया था।

‘कबूतर उड़ गया’ था चोरी के बाद अलर्ट करने का कोड वर्ड

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

मास्टर चाबी से चुराते थे बाइक, पार्ट्स निकालकर बेचते थे

एसीपी के अनुसार, यह गिरोह बाइक चोरी करने के लिए मास्टर चाबी का इस्तेमाल करता था और महज कुछ ही सेकंड में वाहन उड़ा लेता था। जैसे ही चोरी की घटना पूरी होती, चोरी करने वाला बदमाश अपने साथी को ‘कबूतर उड़ गया’ कहकर संदेश भेजता था। इसके बाद चोरी की गई बाइकों को एक खाली मैदान के पास छुपाकर रख दिया जाता था और बाद में उनके कलपुर्जे (पार्ट्स) अलग अलग करके बेचे जाते थे।

पुलिस ने बताया कि इस गिरोह में शामिल दो अन्य साथी राज निवासी मुरादनगर और अजगर निवासी ढिकोली, बागपत फिलहाल फरार हैं। पुलिस की टीमें फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment