पूर्व विधायक ने टॉपर छात्रा आकाशी चौधरी को किया सम्मानित

Rashtriya Shikhar
1 Min Read
“A former MLA honored topper student Akashi Chaudhary.” IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

बुढ़ाना/मुजफ्फरनगर (शिखर समाचार)। भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ब्रजपाल सहरावत की भतीजी आकाशी चौधरी ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में जनपद में दूसरा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शनिवार को पूर्व भाजपा विधायक उमेश मलिक एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने छात्रा के पिता गुड्डू सहरावत और परिजनों से मुलाकात कर आकाशी की इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं।

छात्रा को किया गया सम्मानित

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

इस अवसर पर आकाशी चौधरी को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। पूर्व विधायक उमेश मलिक ने कहा कि आकाशी ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे बुढ़ाना क्षेत्र का गौरव भी बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि आकाशी की सफलता क्षेत्र के अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

परिजनों और कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

भाजपा नेताओं एवं उपस्थित लोगों ने छात्रा के परिश्रम और लगन की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मोनू मलिक, ब्रजपाल सहरावत, अंकुश राठी, विनोद सैनी, विपुल तोमर, वीरेंद्र राणा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment