रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार पांच की मौत

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Five people riding a motorcycle killed in a collision with a roadways bus IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

बुढ़ाना/मुजफ्फरनगर (शिखर समाचार)। क्षेत्र के भैंसाना गांव के पास मुजफ्फरनगर-बुढ़ाना मार्ग पर बुधवार को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने दो बाइकों में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार पांच लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

बताया गया कि राजपुर गढ़ी निवासी मोमीन (25), बागपत के तमेला गढ़ी निवासी फरमान (25) पुत्र उमरदीन अपनी ढाई वर्षीय बेटी आल्लो के साथ तथा कांधला निवासी इदरीश (45) और साजिद (24) अलग-अलग बाइकों से मुजफ्फरनगर की ओर से बुढ़ाना जा रहे थे। जैसे ही दोनों बाइकें मुजफ्फरनगर रोड पर भैंसाना गांव के पास पहुंचीं, विपरीत दिशा से आ रही बड़ौत डिपो की रोडवेज बस ने दोनों बाइकों में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल, सभी की मौत

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

टक्कर लगते ही दोनों बाइकों पर सवार पांचों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। इनमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को भी मृत घोषित कर दिया।

एसएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, चालक की तलाश जारी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

हादसे की सूचना मिलने पर एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इंस्पेक्टर सुभाष अत्री ने बताया कि मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस बस चालक की तलाश में जुटी है। परिजनों की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment