फरियाद लेकर पहुंचे लोगों को डीएम ने दिया भरोसा, बोले- शिकायतों के समाधान में नहीं चलेगी लापरवाही

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
DM assures people who approached him with their grievances, says negligence in resolving complaints will not be tolerated. IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई करते हुए जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी फरियादी को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। संबंधित अधिकारी शिकायतों की वास्तविकता और तथ्यों की जांच करते हुए नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई करें और शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई से अवगत कराएं। उन्होंने जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की नियमित समीक्षा करने के भी निर्देश दिए।

गरीब, पीड़ित और जरूरतमंदों की समस्याओं को प्राथमिकता

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

जिलाधिकारी ने विशेष रूप से गरीब, पीड़ित, दिव्यांग, बुजुर्ग और बेसहारा व्यक्तियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल कराने को कहा। साथ ही पात्र लोगों को शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता, मानवीय दृष्टिकोण और जिम्मेदारी की भावना के साथ काम किया जाए। प्रत्येक प्रकरण में तथ्यों की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही, उदासीनता या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जनसुनवाई में अपर जिलाधिकारी प्रशासन, अपर जिलाधिकारी भू एवं राजस्व, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, सिटी मजिस्ट्रेट सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment