गंगा में डूबती महिला को बचाने वाले गोताखोर भोलू केवट सम्मानित, साहसिक कार्य की हुई सराहना

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Diver Bholu Kevat Honoured for Saving a Woman from Drowning in the Ganga; His Brave Act Appreciated IMAGE CREDIT TO POLICE

गढ़मुक्तेश्वर (शिखर समाचार)। ब्रजघाट पर गंगा स्नान के दौरान तेज धारा में डूब रही एक महिला की जान बचाने वाले स्थानीय गोताखोर भोलू केवट को पुलिस प्रशासन ने सम्मानित कर उनके साहस और मानवता की मिसाल को सलाम किया। महिला स्नान करते समय गहरे पानी में चली गई और तेज बहाव के कारण डूबने लगी। मौके पर मौजूद भोलू केवट ने बिना अपनी जान की परवाह किए तत्काल गंगा में छलांग लगा दी और कड़ी मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उनकी सतर्कता और बहादुरी के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।

थाना प्रभारी ने पुष्पमाला पहनाकर बढ़ाया हौसला

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

घटना के बाद गढ़मुक्तेश्वर थाना प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने भोलू केवट को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया तथा नकद पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। थाना प्रभारी ने कहा कि ऐसे साहसी और निस्वार्थ लोगों की वजह से समय रहते लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने स्थानीय गोताखोरों की सेवा भावना और जोखिम उठाकर मानव जीवन की रक्षा करने की परंपरा की सराहना की।

स्थानीय गोताखोरों के साहसिक कार्यों की हो रही सराहना

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

उल्लेखनीय है कि ब्रजघाट पर तैनात स्थानीय गोताखोर पूर्व में भी गंगा में डूब रहे कई श्रद्धालुओं की जान बचा चुके हैं। उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए समय-समय पर पुलिस प्रशासन द्वारा सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया जाता रहा है। स्थानीय लोगों ने भी भोलू केवट के साहसिक कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

Share This Article
Leave a comment