डीआईजी ने कांवड़ मार्गों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था परखी, चार दिन विशेष सतर्कता के निर्देश

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
DIG Conducts Foot Patrol on Kanwar Routes to Review Security Arrangements, Directs Special Vigilance for Four Days | IMAGE CREDIT TO पुलिस

मेरठ (शिखर समाचार)।

श्रावण मास की कांवड़ यात्रा-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी ने शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे तथा अन्य अधिकारियों के साथ बेगमपुल और आसपास के कांवड़ मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

डीआईजी ने कांवड़ मार्गों पर पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

इस दौरान उन्होंने सुपर जोनल अधिकारियों, क्षेत्राधिकारियों तथा आरआरटीएस मेट्रो, आतंकवाद निरोधक दस्ता, त्वरित प्रतिक्रिया बल, विशेष सुरक्षा बल और अन्य सुरक्षा इकाइयों के प्रभारियों के साथ समन्वय बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

विभिन्न प्रकार के ड्रोन का परीक्षण कराया गया तथा आसपास की छतों की भी जांच कराई गई। डीआईजी ने जोन और सेक्टरवार व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अतिरिक्त त्वरित प्रतिक्रिया दल की तैनाती, औघड़नाथ मंदिर में सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष शीघ्र तैयार करने, स्थानीय अभिसूचना इकाई से लगातार संपर्क बनाए रखने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में मोबाइल पुलिसिंग बढ़ाने के निर्देश दिए।

सुरक्षा व्यवस्था में सतर्कता और समन्वय के निर्देश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presencehttps://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

उन्होंने यातायात सुचारु रखने, पुलिस बल की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने, शराब की दुकानों को पूरी तरह ढकने और मांस व अंडे की दुकानों को बंद रखने के निर्देश भी दिए। शिविर संचालकों और जनप्रतिनिधियों से संवाद कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई।

ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए डीआईजी ने अगले चार दिनों तक पूरी सतर्कता, अनुशासन और समर्पण के साथ दायित्व निभाने पर जोर दिया तथा कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए।

Share This Article
Leave a comment