जमीन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर में मिला शव

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Land Dealer Dies Under Suspicious Circumstances, Body Found at Home | IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

बिजनौर (शिखर समाचार)।

थाना शहर कोतवाली इलाके में शुक्रवार को एक बड़े जमीन कारोबारी का शव उनके आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की पहचान 80 वर्षीय अनिल कुमार सोती के रूप में हुई है, जो अविवाहित थे और घर में अकेले रहते थे। उनके शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर अभय कुमार पांडे ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के शहबाजपुर खाना इलाके में आम का एक बाग है। इसी बाग के अंदर अनिल कुमार सोती का मकान बना हुआ है। 80 वर्षीय अनिल कुमार यहां अकेले ही जीवन बसर कर रहे थे।

फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि उनका शव घर के भीतर संदिग्ध हालत में पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं।

मौत का वास्तविक और सटीक कारण जानने के लिए मामले की गहनता से जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही विधिक कार्रवाई की जाएगी।

जमीन विवाद के एंगल से भी जांच कर रही पुलिस

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

उधर, स्थानीय लोगों और चर्चाओं के अनुसार, अनिल कुमार सोती का अपने भतीजे गौरव के साथ जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था, जो फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है। इस वजह से लोग इस घटना को सीधे तौर पर जमीनी रंजिश और विवाद से जोड़कर देख रहे हैं।

पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर तफ्तीश में जुटी है।

Share This Article
Leave a comment