वृद्धाश्रम में डीएम का औचक निरीक्षण, दो दिन में सीसीटीवी लगाने के निर्देश

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
DM Conducts Surprise Inspection of Old Age Home, Directs Installation of CCTV Cameras Within Two Days IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। जिलाधिकारी ने मंगलवार को समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित दनकौर स्थित वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण कर वहां रह रहे वृद्धजनों से संवाद किया और उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने वृद्धजनों से उनकी आवश्यकताओं और समस्याओं के बारे में भी पूछा तथा संबंधित अधिकारियों को उनकी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वृद्धाश्रम परिसर की साफ-सफाई, रसोईघर, भंडार कक्ष, खान-पान, पेयजल, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था तथा सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और भंडार कक्ष में रखे खाद्य पदार्थों के नमूने लेने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

वृद्धजनों की सुविधाओं और खान-पान पर विशेष जोर

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

पेयजल व्यवस्था की जांच करते हुए वाटर कूलर के पानी की गुणवत्ता की जांच कराने को कहा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि वृद्धाश्रम में सभी आवश्यक सुविधाएं सुचारु और क्रियाशील रहें तथा किसी भी कमी का तत्काल समाधान कराया जाए। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए वृद्धाश्रम परिसर में दो दिन के भीतर सीसीटीवी कैमरे लगाने और उनकी निगरानी का अभिगम कलेक्ट्रेट में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने प्रबंधन को वृद्धजनों के स्वास्थ्य, स्वच्छता, खान-पान, सुरक्षा और दैनिक जरूरतों का विशेष ध्यान रखने को कहा।

सीसीटीवी लगाने और योजनाओं से जोड़ने के निर्देश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को वृद्धजनों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए शिविर आयोजित कर पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम के पास खाली भूमि पर पड़े कूड़े-कचरे का भी जिलाधिकारी ने संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारियों को वहां कचरा डालने पर रोक लगाने तथा आसपास स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वृद्धजनों की सेवा और सुविधाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर आशुतोष गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment