महामाया स्टेडियम में 30 करोड़ के विकास कार्यों का निरीक्षण, खिलाड़ियों से सीधे संवाद कर सुनी समस्याएं

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Inspection of ₹30 Crore Development Works at Mahamaya Stadium; Officials Interact Directly with Athletes and Hear Their Concerns IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। महामाया स्टेडियम में करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों का सांसद अतुल गर्ग, शहर विधायक संजीव शर्मा और मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरव ने निरीक्षण किया। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने स्टेडियम में चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के साथ खिलाड़ियों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं तथा आवश्यकताओं की जानकारी ली। खिलाड़ियों ने खेल सुविधाओं, प्रशिक्षण व्यवस्था और अन्य जरूरतों से संबंधित अपने सुझाव और समस्याएं जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखीं। इस पर संबंधित अधिकारियों को खिलाड़ियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

खिलाड़ियों की समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि गाजियाबाद में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। महामाया स्टेडियम को आधुनिक खेल सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है, ताकि खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रशिक्षण के लिए बेहतर वातावरण मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रयास है कि गाजियाबाद के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करें।

शहर विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। स्टेडियम में चल रहे विकास कार्य पूरे होने के बाद खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि ओलंपिक में शामिल 31 खेलों में से 24 खेल महामाया स्टेडियम में खेले जाते हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा कराने पर जोर

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी जनप्रतिनिधियों को दी। कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समयसीमा में पूरा कराने पर भी जोर दिया गया। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी राममिलन, मधु अवस्थी, ऋचा सूद, अरुण चौधरी भुल्लन, मुनेंद्र, धर्मेंद्र चौधरी, आशुतोष शर्मा, अंकित गुप्ता, संदीप शर्मा, मनोज कांगड़ा सहित अनेक प्रशिक्षक, खिलाड़ी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment