बिजनौर में आज गरजेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बढ़ापुर में जनसभा को करेंगे संबोधित

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
“Chief Minister Yogi Adityanath will address a public meeting in Nagina today in Bijnor.” — IMAGE CREDIT TO मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फाइल फोटो

बिजनौर (शिखर समाचार)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 1 जून को जनपद बिजनौर के बढ़ापुर विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे आलमपुर गावड़ी पहुंचेंगे, जहां उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है तथा अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लेकर अंतिम रूप दे दिया है।

स्वयं सहायता समूह की प्रदर्शनी और संवाद

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सबसे पहले राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। इस दौरान वह महिलाओं से संवाद कर उनके कार्यों की सराहना करेंगे तथा उन्हें आत्मनिर्भरता के लिए प्रोत्साहित करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान पांच प्रगतिशील किसानों और पांच पूर्व सैनिकों को प्रतीक स्वरूप खतौनियों का वितरण भी किया जाएगा।

जनसभा को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दौरे के दौरान एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उनका संबोधन लगभग आधे घंटे का होगा, जिसमें वह केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखेंगे।

मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए आलमपुर गावड़ी और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।

Share This Article
Leave a comment