आरव शर्मा
नोएडा (शिखर समाचार)। आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को सेक्टर-52 स्थित फोनरवा कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें भरसाधन अधिकारी (जनगणना 2027) इंदु प्रकाश सिंह ने शिरकत की। इस दौरान फोनरवा अध्यक्ष और विभिन्न सेक्टरों के आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों की मौजूदगी में स्व-गणना प्रक्रिया को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया।
आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों को दी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
बैठक में इंदु प्रकाश सिंह ने आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों से अपील की कि वे अपने-अपने सेक्टर के निवासियों को स्व-गणना के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनगणना के इस कार्य में आम जनता की भागीदारी बेहद जरूरी है, ताकि सटीक और विश्वसनीय आंकड़े जुटाए जा सकें। आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया कि वे सुनिश्चित करें कि उनके सेक्टर के हर घर में लोग स्वयं अपनी गणना की प्रक्रिया पूरी करें।
स्व-गणना प्रक्रिया पर दिया गया जोर
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
बैठक में यह भी बताया गया कि जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना (Self-Enumeration) की प्रक्रिया वर्तमान में जारी है। प्रशासन का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक लोग डिजिटल माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करें, जिससे डेटा संग्रहण की प्रक्रिया तेज और पारदर्शी बन सके।
ऑनलाइन पोर्टल से घर बैठे हो रही गणना
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/
प्रशासन की ओर से दोबारा सूचित किया गया कि नोएडा क्षेत्र में जनगणना 2027 हेतु स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध है। शहर के सभी निवासी आधिकारिक वेबसाइट www.se.census.gov.in पर जाकर आसानी से अपनी गणना पूरी कर सकते हैं। यह डिजिटल व्यवस्था इस तरह तैयार की गई है कि लोग घर बैठे सरलता से इस राष्ट्रीय कार्य में योगदान दे सकें।
