मोदीनगर (शिखर समाचार)।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की सीनियर सेकेंडरी सप्लीमेंट्री परीक्षा-2026 को जनपद में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। 28 जुलाई को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा जिले के नौ परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक संपन्न होगी। परीक्षा की व्यवस्थाओं को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रियंका की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए गए निर्देश
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
बैठक में स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट तथा केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा संचालन से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ने कहा कि सभी अधिकारी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के दिशा निर्देशों का पूरी गंभीरता से पालन करते हुए समय से पूर्व सभी तैयारियां सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना सभी संबंधित अधिकारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है।
सीसीटीवी, सुरक्षा और जांच व्यवस्था पर रहेगा विशेष फोकस
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/
बैठक में निर्देश दिए गए कि सभी मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों का पूर्व निरीक्षण कर लें तथा यह सुनिश्चित करें कि सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाएं पूरी तरह सुचारु हों। किसी भी प्रकार की तकनीकी कमी पाए जाने पर उसका तत्काल समाधान कराया जाए। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश के समय अभ्यर्थियों की सघन जांच की जाए और किसी भी परीक्षार्थी को इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अथवा अन्य प्रतिबंधित सामग्री परीक्षा कक्ष में ले जाने की अनुमति न दी जाए।
परीक्षा प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी, सभी केंद्र व्यवस्थापक रहे मौजूद
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
जिला विद्यालय निरीक्षक चन्द्रशेखर ने अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा संचालन की पूरी प्रक्रिया से विस्तारपूर्वक अवगत कराया। बैठक में सभी संबंधित अधिकारी और केंद्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे।
