महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती पर जेवर में निकली भव्य शोभायात्रा, श्रद्धा और उत्साह का दिखा संगम

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Grand Procession Held in Jewar on Maharaja Daksha Prajapati Jayanti, Showcasing a Blend of Devotion and Enthusiasm IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

जेवर (शिखर समाचार)।

बूढ़ा बाबू सेवा समिति ट्रस्ट (पंजीकृत) जेवर के तत्वावधान में महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती शनिवार को श्रद्धा, उल्लास और भव्यता के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें समाज के सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा का शुभारंभ शहीद भगत सिंह चौक से हुआ, जो दाऊजी मोहल्ला, टप्पल रोड और जेवर मुख्य चौराहा होते हुए बूढ़ा बाबू मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।

भव्य शोभायात्रा में आकर्षक झांकियों ने मोहा मन

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

शोभायात्रा में महाराजा दक्ष प्रजापति की आकर्षक झांकी के साथ भारत के सबसे कम उम्र के शहीद प्रजापति रामचंद्र विद्यार्थी तथा महान पत्रकार, साहित्यकार और संविधान सभा के सदस्य संत राम बी.ए. की झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। भक्ति संगीत, ढोल-नगाड़ों और धार्मिक धुनों के बीच श्रद्धालु पूरे मार्ग पर जयघोष करते हुए आगे बढ़ते रहे, जिससे नगर का वातावरण भक्तिमय बना रहा।

मुख्य अतिथियों की मौजूदगी में हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आगरा के समाजसेवी दिनेश प्रजापति तथा विशिष्ट अतिथि बहादुरगढ़ के समाजसेवी अरमान प्रजापति रहे। राजेन्द्र आर्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समिति पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया। शोभायात्रा का नेतृत्व समिति के निर्देशक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं फिल्म कलाकार विनय आमेरिया ने किया।

आयोजन को सफल बनाने में समिति पदाधिकारियों की रही अहम भूमिका

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/noida-international-airport-to-begin/

समिति अध्यक्ष बॉवी प्रजापति, उपाध्यक्ष कुलदीप उर्फ मासूम, महासचिव अजीत प्रजापति और कोषाध्यक्ष प्रवीन प्रजापति ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर चोखेलाल, रसिया प्रजापति, दीपक प्रजापति, वीरेंद्र प्रजापति, हरिचन्द्र प्रजापति सहित अनेक गणमान्य लोग तथा विभिन्न गांवों और शहरों से आए समाज के सैकड़ों महिला-पुरुष और युवा शोभायात्रा में शामिल हुए।

Share This Article
Leave a comment