शामली (शिखर समाचार)। हरियाणा सरकार द्वारा कैप्टन योगेश बैरागी को समाज कल्याण बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किए जाने पर शामली में बैरागी समाज की ओर से भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शहर के कैराना रोड स्थित एक बारातघर में आयोजित कार्यक्रम में शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लेकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। समारोह में समाज की एकजुटता, शिक्षा और सामाजिक विकास पर विशेष जोर दिया गया।
कैप्टन योगेश बैरागी का किया गया भव्य सम्मान
कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप, पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद संगल तथा समाजसेवी कुशांक चौहान ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद कैप्टन योगेश बैरागी का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।
वक्ताओं ने इसे बैरागी समाज के लिए गौरव का विषय बताते हुए कहा कि सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए वे समाज के हितों को नई दिशा देंगे।
शिक्षा और सामाजिक विकास पर दिया जोर
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कैप्टन योगेश बैरागी ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए सभी लोगों को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने शिक्षा को विकास का सबसे मजबूत आधार बताते हुए बेटियों को उच्च और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने पर विशेष बल दिया।
उन्होंने कहा कि शिक्षित बेटियां परिवार, समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, इसलिए उनकी शिक्षा और सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
समाज के गणमान्य लोग रहे मौजूद
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/’
कार्यक्रम में अजय स्वामी, प्रमोद वैष्णव, सुभाषचंद स्वामी, ओमपाल स्वामी, किरणपाल, केपी स्वाती, राहुल स्वामी, महिपाल सिंह, रघुवीर सिंह, कृष्णपाल सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
