राष्ट्रीय मुए थाई प्रतियोगिता में बुढ़ाना के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, स्वर्ण व रजत पदक किए अपने नाम

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Budhana Players Deliver Outstanding Performance in National Muay Thai Championship, Win Gold and Silver Medals IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

बुढ़ाना/मुजफ्फरनगर (शिखर समाचार)।

कस्बे की श्री बालाजी मुए थाई एकेडमी के खिलाड़ियों ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय मुए थाई ओपन चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण और रजत पदक जीतकर क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन किया। पदक जीतकर बुढ़ाना लौटने पर खिलाड़ियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया तथा उन्हें सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

एकेडमी के संचालक बबलू बिरला ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष वर्ग के विभिन्न आयु और भार वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में श्री बालाजी मुए थाई एकेडमी की खिलाड़ी श्रेया बिरला ने 30 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि शौर्य बिरला ने 38 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में करेंगे देश का प्रतिनिधित्व

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presencehttps://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

उन्होंने बताया कि दोनों खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उन्हें भारत में आयोजित होने वाली आगामी दक्षिण एशिया अंतरराष्ट्रीय मुए थाई चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा, जो क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

सम्मान समारोह में खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/noida-international-airport-to-begin/

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर कश्यप समाज के खाप चौधरी डॉ. सोनू कश्यप ने उन्हें सम्मानित किया और कहा कि श्रेया बिरला एवं शौर्य बिरला ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और लगन के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल कर बुढ़ाना और मुजफ्फरनगर का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने अन्य युवाओं से भी खेलों में आगे बढ़ने और प्रदेश व देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

Share This Article
Leave a comment