नीट पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Congress Holds Protest Against NEET Paper Leak and Lathi Charge on Students, Submits Memorandum to the President IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

मोदीनगर (शिखर समाचार)।

नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक प्रकरण तथा दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मोदीनगर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी कोमल पवार को सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और छात्रों के साथ हुई कार्रवाई पर हस्तक्षेप की मांग की।

नीट प्रकरण को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

कांग्रेस नेता सुनील शर्मा और ब्रिजेश सेन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता तहसील मुख्यालय पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार पेपर लीक होने से युवाओं का भविष्य संकट में पड़ गया है।

सुनील शर्मा ने कहा कि सरकार की लापरवाही के कारण परीक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता लगातार कमजोर हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 12 वर्षों में अनेक पेपर लीक की घटनाएं सामने आईं, लेकिन अधिकांश मामलों में दोषियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी।

छात्रों पर लाठीचार्ज को बताया लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

कांग्रेस नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि अपनी मांगों को लेकर दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया, जो लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि युवाओं की आवाज सुनने के बजाय उन पर बल प्रयोग करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की मांग

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presencehttps://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

प्रदर्शन के उपरांत राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने, पेपर लीक की घटनाओं पर कठोर कार्रवाई करने तथा छात्रों की सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई।

धरना-प्रदर्शन में चांदवीर चौधरी, अभिनव शर्मा, संदीप त्यागी, राकेश शर्मा, राजकुमार त्यागी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment