आग की चपेट में आई 200 झुग्गियां कनावनी में जलकर हुई राख, मदद के लिए आगे आया गाजियाबाद प्रशासन

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Around 200 slum dwellings in Kanawani were gutted in a fire and reduced to ashes. The Ghaziabad administration has stepped forward to provide assistance to the affected people. IMAGE CREDIT TO अग्निशमन विभाग

गाजियाबाद (शिखर समाचार)

कनावनी झुग्गियों में भीषण आग, 200 झुग्गियां चपेट में

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

थाना इंदिरापुरम क्षेत्र स्थित कनावनी झुग्गियों में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और करीब 200 झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही इलाके में भगदड़ मच गई और लोग अपने-अपने परिवार व सामान को बचाने के लिए भागने लगे। कई लोगों का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग के दौरान गैस सिलेंडर फटने की घटनाएं भी हुईं, जिससे स्थिति और अधिक भयावह हो गई, हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई, 7 फायर टैंकर मौके पर

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। आग पर काबू पाने के लिए कुल 7 फायर टैंकर लगाए गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अन्य जिलों से भी फायर टैंकर बुलाए गए। राहत एवं बचाव कार्य के दौरान एहतियातन एंबुलेंस भी मौके पर मौजूद रही। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

प्रशासन मौके पर पहुंचा, प्रभावितों के लिए राहत व्यवस्था

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

आग की सूचना मिलते ही कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, डीएम रविन्द्र कुमार, डीसीपी सिटी धवल जायसवाल सहित वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाकर उनके रहने और खाने की व्यवस्था की गई। एसडीएम अरुण दीक्षित और एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने राहत शिविरों का निरीक्षण किया।

डीएम रविन्द्र कुमार ने कहा कि प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद की जाएगी और उनके पुनर्वास की व्यवस्था की जा रही है। चीफ फायर ऑफिसर राहुल पाल ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

WhatsApp Image 2026 04 16 at 8.00.30 PM 12
Share This Article
Leave a comment