​जीडीए शिविर में आवंटियों की उमड़ी भीड़: तीसरे दिन 99 फाइलों का हुआ निपटारा

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Allottees thronged the GDA camp: 99 files were resolved on the third day IMAGE CREDIT TO प्राधिकरण

आरव शर्मा
​गाजियाबाद (शिखर समाचार)।
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण कार्यालय में चल रहे रजिस्ट्री एवं नामांतरण विशेष शिविर के तीसरे दिन आवंटियों में भारी उत्साह देखने को मिला। त्वरित समाधान की नीति के चलते शिविर में आए 99 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जिससे वर्षों से चक्कर काट रहे आवंटियों को बड़ी राहत मिली है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के आवंटियों पर विशेष ध्यान

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

शिविर के तीसरे दिन रजिस्ट्री के कुल 44 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक 37 आवेदन प्रधानमंत्री आवास योजना के थे, जबकि 7 आवेदन सामान्य योजनाओं के आए। अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए 34 फाइलों को रजिस्ट्री की अंतिम स्वीकृति के लिए आगे बढ़ा दिया है। वहीं, 19 आवंटियों के दस्तावेज पंजीकरण कार्यालय (सब रजिस्ट्रार ऑफिस) भेज दिए गए हैं।

नामांतरण (म्यूटेशन) के 24 मामलों का समाधान

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

नामांतरण के कार्यों में भी तेजी दर्ज की गई। शिविर में 6 नए आवेदन आए, जबकि पहले से लंबित 24 पुराने मामलों का निस्तारण कर आवंटियों को नाम दर्ज होने के प्रमाण पत्र सौंप दिए गए।

अगले सप्ताह का शेड्यूल तय, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

पेंडिंग काम को निपटाने के लिए प्राधिकरण ने सख्त रुख अपनाया है। सभी रजिस्ट्री लिपिकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे 17 और 18 अप्रैल को कार्यालय में उपस्थित रहकर सभी रजिस्ट्री पेपर तैयार करें। इसके बाद: 20, 21 और 22 अप्रैल: तैयार कागजात पंजीकरण कार्यालय भेजे जाएंगे।
लक्ष्य: अगले सप्ताह के भीतर सभी तैयार रजिस्ट्री का पंजीकरण संपन्न कराना।

अपील: प्राधिकरण ने आवंटियों से आह्वान किया है कि वे दोपहर 3 बजे तक शिविर में पहुँचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं। किसी भी जानकारी के लिए हेल्पलाइन 0120

Share This Article
Leave a comment