गाजियाबाद (शिखर समाचार)। नोएडा में मजदूरों के हुए बवाल के बाद गाजियाबाद पुलिस अलर्ट मोड पर है। जगह-जगह मुस्तैदी से पुलिस बल को तैनात करते हुए आला अधिकारी लगातार क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे हैं।
सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जगह-जगह पुलिस तैनात
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था/यातायात राजकरन नैय्यर ने शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए छिजारसी कट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सेक्टर-62 फुट ओवर ब्रिज के नीचे क्यूआरटी ड्यूटी को भी चेक किया। मौके पर मौजूद सभी संबंधित अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।
ट्रैफिक और कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/
निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्थिति में लॉ एंड ऑर्डर नहीं बिगड़ना चाहिए। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और उससे जुड़े मार्गों पर यातायात पूरी तरह सुचारू रहना जरूरी है। अगर कोई भी व्यक्ति कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि लोगों की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मजबूत रखी जाए और ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिस कर्मी एवं अधिकारी पूरी तरह अलर्ट रहें, ताकि हर हाल में कानून-व्यवस्था बनी रहे।
