ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकानों की गणना और सूची तैयार करने के लिए तैनात प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार से शुरू हो गया। यह प्रशिक्षण ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा नॉलेज पार्क-4 स्थित जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें लगभग 3000 कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाना है।
प्रशिक्षण की शुरुआत और निरीक्षण
मंगलवार को एसीईओ सुमित यादव ने ओएसडी मुकेश कुमार सिंह, ओएसडी अजय शर्मा और वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह के साथ प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण की अनिवार्यता पर जोर देते हुए सभी कर्मचारियों को जनगणना कार्य को गंभीरता और रुचिपूर्वक करने के निर्देश दिए।
उपस्थिति पर सख्ती
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
पहले दिन 225 में से 201 कर्मचारी प्रशिक्षण में उपस्थित रहे, जबकि 24 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। एसीईओ ने स्पष्ट किया कि अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।
अधिकारियों ने चेतावनी दी कि प्रशिक्षण में भाग न लेने वाले कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी, जिससे जनगणना कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।
