भूपेन्द्र कुमार शर्मा
गढ़मक्तेश्वर/हापुड़ (शिखर समाचार) गढ गंगा खादर मेले में श्रद्धालुओं के लिए जिला प्रशासन व मेला आयोजक जिला पंचायत ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन गंगातट के रेतीले मैदान किया जहां कवियों एवं कलाकारों ने श्रद्धालुओ का भक्ति भाव के साथ मनोरंजन किया।
गढ़ गंगा खादर मेले में भक्ति और मनोरंजन का संगम: सांस्कृतिक कार्यक्रमों और कवि सम्मेलनों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया
गढ़ गंगा खादर में लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेला स्थल पर लाखों श्रद्धालु गंगा तट पर पड़ाव डाल चुके हैं। मेले में रौनक बढने के साथ ही पुलिस प्रशासन व मेला आयोजक जिला पंचायत श्रद्धालुओ की सुविधा व सुरक्षा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनोरंजन करने भी कोई कमी नही छोडना चाहते हैं। गढ गंगा खादर मेले में श्रद्धालुओं के लिए जिला प्रशासन व मेला आयोजक जिला पंचायत ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कवि सम्मेलन का आयोजन किया जिसमें कवि मोहित शौर्य के संचालन में कवियों डा० सौरभकांत शर्मा, अमित शर्मा, डा०अंजू सिंह, कपिलवीर तोमर व सौरभ राणा ने अपनी प्रस्तुति से श्रोताओ की खूब वाह-वाही एवं तालियां बटौरी। मुम्बई की फिल्मी दुनियों के गानों पर कलाकारों भरत कश्यप व अनामिका की शानदार प्रस्तुति ने श्रोताओं/श्रद्धालुओ का खूब मनोरंजन किया। दोनो कार्यक्रमों में गंगा के रेतीले मैदान पर श्रोताओं/श्रद्धालुओ का भक्ति भाव व मनोरंजन का संगम हुआ। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्षा रेखा नागर के पति व वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद नागर ने कलाकरो व कवियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिले के अधिकारी बीएसए रितू तोमर, जिला पूर्ति अधिकारी सीमा बालियान, एआरटीओ प्रशासन छवि चौहान, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी शिशुपाल शर्मा आदि का विशेष सहयोग कार्यक्रम में हजारों श्रोताओं/ श्रद्धालु ने पहुंचकर कार्यक्रम का आनंद लिया।

