सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती : पुलिस कमिश्नर ने चित्र पर माल्यार्पण करते हुए पुलिस कर्मियों को दिलाई कर्तव्यनिष्ठा की शपथ, सभी थानों में भी हुआ माल्यार्पण

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: The Police Commissioner paid tribute by garlanding his portrait and administered the oath of duty to police personnel, with garlanding also taking place at all police stations IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड़ ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयन्ती के मौके पर पुलिस कार्यालय प्रांगण में वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। पुलिस कमिश्नर ने इस मौके पर समस्त पुलिस कर्मियों को देश की एकता, अखण्डता एवं सुरक्षा को संरक्षित व सशक्त करने की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करने की शपथ दिलाई। इसके अलावा पुलिस लाइन व गाजियाबाद के सभी थानों में भी वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। इसके अतिरिक्त रन फॉर यूनिटी का आयोजन भी गाजियाबाद में किया गया, जिसमें खुद पुलिस आयुक्त ने कमान संभालते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान सभी को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, जिससे वह सदा हमेशा उन्हें स्मरण करें।

पुलिस कर्मियों ने कर्तव्यनिष्ठा की शपथ, सिटीजन पुलिसिंग और सुरक्षा बढ़ाने के दिए आदेश

ALSO READ:https://www.livehindustan.com/ncr/ghaziabad/story-corruption-scandal-in-ghaziabad-traffic-police-acp-accused-of-extortion-201761922802961.html

इतना ही नहीं उनके रास्तों पर चलते हुए वह कामयाबी को हासिल करें। पुलिस कमिश्नर ने इस दौरान सभी पुलिस कर्मियों को सिटीजन पुलिसिंग मजबूत करने के भी आदेश दिए, जिससे गाजियाबाद की जनता सुरक्षित माहौल में रह सके और पुलिस पर भरोसा रखते हुए क्राइम के ग्राफ को कम करने में मदद करें। पुलिस कार्यालय में उनके साथ एडिशनल कमिश्नर केशव कुमार चौधरी ने भी सभी को शपथ दिलवाई। वहीं पुलिस लाइन में एडिशनल कमिश्नर आलोक प्रियदर्शी, डीसीपी ट्रांस हिंडन कार्यालय में निमिष पाटिल, डीसीपी ग्रामीण कार्यालय में सुरेंद्रनाथ तिवारी, थाना नंदग्राम में एसीपी उपासना पाण्डेय, थाना कोतवाली नगर में एसीपी रितेश कुमार त्रिपाठी त्रिपाठी, थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक में थाना अध्यक्ष सरिता मलिक, थाना विजयनगर में थाना अध्यक्ष शशि कुमार चौधरी सहित अन्य थानों में थाना अध्यक्षों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए सभी पुलिस कर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।

WhatsApp Image 2025 10 31 at 9.08.09 PM
Share This Article
Leave a comment