रमते राम रोड पर नगर आयुक्त ने शहर विधायक के साथ भ्रमण कर जानी व्यापारियों की समस्याएं, निस्तारण का दिया आश्वासन

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
On Ramte Ram Road, the Municipal Commissioner toured with the city MLA to understand the issues of local traders and assured their resolution IMAGE CREDIT TO NAGAR NIGAM

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने गाजियाबाद में व्यापारियों की समस्या का निस्तारण करने के लिए बुधवार को शहर विधायक संजीव शर्मा के साथ रमते राम रोड का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान क्षेत्रीय पार्षद राजीव शर्मा भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर गंज व रमते राम रोड के निवासियों व दुकानदारों से उनकी समस्याएं जानी। इतना ही नहीं नगर आयुक्त ने मौके पर ही निगम अधिकारियों को समस्याओं का निस्तारण करने के लिए आदेशित किया। इसके अलावा टाउन हॉल से लेकर गंदे नाले तक वृहद सफाई अभियान चलाने व योजना बनाते हुए रॉबर्ट के माध्यम से नालों की गहराई तक सफाई करने के निर्देश भी टीम को दिए। मौके पर निर्माण विभाग को भी आवश्यकता पड़ने पर अलग से व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया गया। शहर विधायक संजीव शर्मा ने समस्या के समाधान हेतु शिकायतकर्ता तथा व्यापारियों के बीच समन्वय बनाया गया तथा प्रथम चरण में अतिक्रमण हटाते हुए नाला साफ करने के लिए आग्रह किया। टाउन हॉल स्थित सिटी जॉन नगर निगम कार्यालय पर दुकानदारों व्यापारियों तथा क्षेत्रीय निवासियों के साथ-साथ गाजियाबाद नगर निगम के अधिकारियों से बैठक की गई।

नगर निगम ने बाजारों में अतिक्रमण हटाने और नाले साफ़ करने के लिए निरीक्षण और कार्यवाही शुरू की

ALSO READ:https://www.livehindustan.com/ncr/ghaziabad/story-three-robbers-arrested-in-ghaziabad-encounter-after-attempting-to-scam-women-201761748512769.html

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि विधायक संजीव शर्मा तथा क्षेत्रीय पार्षद सहित नगर निगम अधिकारियों ने सिटी जोन अंतर्गत प्राप्त शिकायत का निस्तारण करने के लिए भ्रमण किया था, जिसमें बाजारों में हो रहे अतिक्रमण की शिकायत प्राप्त हुई तथा पानी निकासी के लिए समाधान हेतु कार्यवाही कराई गई। टाउन हॉल से लेकर गंदे नाले तक नाले की सफाई की जाएगी तथा आवश्यकता पड़ने पर अभियान भी चलाया जाएगा। क्षेत्रीय पार्षद के साथ-साथ व्यापारियों तथा दुकानदारों के द्वारा भी अपना सुझाव दिया गया। 5 दिन का समय स्वास्थ्य विभाग तथा जलकल विभाग को दिया गया है और स्थिति के अनुसार 5 दिन बाद निर्माण विभाग द्वारा भी कार्यवाही कराई जाएगी। अगर किसी भी सुपरवाइजर या सफाई कर्मी ने लापरवाही की तो उसके खिलाफत कार्रवाई की जाएगी। मौके पर अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश व अन्य टीम उपस्थित रही। वहीं व्यापारियों में मौके पर मनोज गोयल तथा उपेंद्र गोयल सहित अन्य उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2025 10 29 at 7.53.30 PM 1
Share This Article
Leave a comment