गाजियाबाद(शिखर समाचार)। आज उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद द्वारा सिद्धार्थ विहार योजना एवं मंडोला विहार योजना के अंतर्गत विशेष पंजीकरण योजना 3.0 (विस्तार) के अंतर्गत फ्लैटों का आवंटन पूर्ण पारदर्शिता के साथ किया गया। इस अवसर पर कई आवेदकों को जब अपने सपनों का घर मिला तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा कई लोगों की आंखों से खुशी के आँसू छलक पड़े।
निष्पक्ष और पारदर्शी आवंटन प्रक्रिया से मजबूत हुआ जनता का विश्वास — उप आवास आयुक्त अनिल कुमार सिंह की देखरेख में संपन्न
आवंटन प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष एवं पारदर्शी रही, जिसकी वीडियोग्राफी करवाई गई। कार्यक्रम में उप आवास आयुक्त अनिल कुमार सिंह की उपस्थिति में आवंटन संपन्न हुआ। उनके निर्देशन में परिषद की टीम ने अत्यंत सुव्यवस्थित और निष्पक्ष ढंग से कार्य किया, जिससे जनता का आवास विकास परिषद पर विश्वास और अधिक मजबूत हुआ।
संपत्ति प्रबंधक अधिकारी पी. एस. रावत के नेतृत्व में परिषद की रिक्त संपत्तियों का निस्तारण लगातार तेजी से किया जा रहा है। उनके कुशल प्रबंधन और कार्यकुशलता के कारण विभाग को उल्लेखनीय राजस्व प्राप्त हो रहा है तथा परिषद की साख में निरंतर वृद्धि हो रही है।
आवास विकास परिषद कार्यक्रम में प्रमुख अधिकारी और टीम की मौजूदगी से हुआ सफल संचालन
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/sach-samvad-at-ims-ghaziabad-dr/
कार्यक्रम में अधीक्षण अभियंता राकेश चंद्रा, अधिशासी अभियंता निखिल माहेश्वरी, सतेंद्र सिंह, सहायक लेखाधिकारी कमल नयन सोनी, सुनील श्रीवास्तव, महेश लश्करी, संजय और हबीब इमरान सहित परिषद के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
आवास विकास परिषद की इस पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित आवंटन प्रक्रिया ने एक बार फिर साबित कर दिया कि परिषद आम नागरिकों को उनका सपनों का घर देने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य कर रही है।

