राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यशोदा मेडिसिटी हॉस्पिटल का किया उद्घाटन

Rashtriya Shikhar
5 Min Read
President Draupadi Murmu inaugurated Yashoda Medicity Hospital IMAGE CREDIT TO Yashoda Hospitals

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को इंदिरापुरम स्थित यशोदा मेडिसिटी का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री तथा चिकित्सा शिक्षा कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल सहित कई राष्ट्रीय और राज्य स्तर के मंत्री और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

यशोदा मेडिसिटी: भारत का हरा, स्मार्ट और डिजिटल सुपर-हॉस्पिटल, 1200 बेड्स और 65+ स्पेशलिटीज के साथ

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-no-need-to-go-to-delhi-cm-yogi-inaugurates-yashoda-medicity-in-ghaziabad-40020083.html

8 एकड़ क्षेत्र में बने हॉस्पिटल में 1200 बेड्स है और 65 से ज्यादा स्पेशलिटीज है। यहाँ एडवांस्ड मेडिकल टेक्नोलॉजी और संवेदनशील एक्सपर्टीज का मिश्रण है। यशोदा मेडिसिटी को नई पीढ़ी के हरित, स्मार्ट और पूरी तरह से डिजिटल हॉस्पिटल को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसे अमेरिकी ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल द्वारा लीड सर्टिफिकेट के लिए रजिस्टर किया गया है। इस हॉस्पिटल में अत्याधुनिक बुनियादी ढाँचा है, जैसे कि यहां 22 से ज्यादा मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, 10 से ज्यादा एडवांस्ड एंडोस्कोपी सुइट्स और 252 हाई टेक वाले मॉड्यूलर आईसीयू शामिल हैं। इस मौके पर यशोदा मेडिसिटी और यशोदा ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल्स के चेयरमैन डॉ. पीएन अरोरा ने कहा कि यशोदा मेडिसिटी में आज का दिन हम सबके लिए एक बहुत ही बड़ा और ख़ुशी का दिन है। भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्वारा हॉस्पिटल का उद्घाटन होना और साथ में प्रतिष्ठित नेताओं का इस मौके पर उपस्थित होना निश्चित तौर हम सबके लिए प्रेरणादायक है। यशोदा मेडिसिटी मात्र एडवान्सड हेल्थकेयर प्रदान करने वाला एक संस्थान नहीं है बल्कि यह हमारे हॉस्पिटल में आने वाले हर मरीज और उनके परिवार के लिए करुणा, सहानुभूति और आशा का एक जरिया है, जिसके तहत हम इलाज प्रदान करते हैं। पिछले तीन दशक हमने विश्व स्तरीय विशेषज्ञता को हृदयस्पर्शी देखभाल के साथ मिलाकर लोगों का इलाज किया है। हर एक ढांचा, हर एक सिस्टम और हर पहल हेल्थकेयर को सभी के लिए उपलब्ध, जीवनरक्षक और मानवीय बनाने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रतिबिम्ब है।

यशोदा मेडिसिटी: करुणा, इनोवेशन और डिजिटल टेक्नोलॉजी से मरीज-केंद्रित विश्वस्तरीय हेल्थकेयर का नया अध्याय

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/preparations-for-tfis-grand-rally/

हमारा लक्ष्य जिंदगियों को बेहतर बनाना, उम्मीद की रौशनी को जगाना और आने वाली पीढ़ियों के लिए करुणामय देखभाल के नए स्टैण्डर्ड स्थापित करना है। यशोदा मेडिसिटी और यशोदा ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल्स की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. उपासना अरोरा ने बताया कि राष्ट्रपति और सभी गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत करना हमारे लिए वाकई में बहुत सम्मान की बात है। यशोदा मेडिसिटी का उद्घाटन केवल एक समारोह नहीं है, बल्कि यह विश्वस्तरीय, मरीज-केंद्रित हेल्थकेयर प्रदान करने के एक नए अध्याय की शुरुआत है। हमारे हॉस्पिटल में आने वाला हर मरीज हमारे काम का सबसे अहम हिस्सा होता है। विश्व-स्तरीय सुविधाओं, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और हृदयस्पर्शी देखभाल के साथ यशोदा मेडिसिटी हर मरीज को सर्वोत्तम इलाज देने के लिए काम करता है। हमारा उद्देश्य मरीजों में नई उम्मीद जगाना और आने वाली पीढ़ियों के जीवन को बेहतर बनाना है। यशोदा मेडिसिटी और यशोदा ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल्स के एग्जीक्यूटिव डॉयरेक्टर शुभांग अरोरा ने कहा कि यशोदा मेडिसिटी में हम इनोवेशन, करुणा, और टीमवर्क के साथ वैश्विक हेल्थकेयर का भविष्य तैयार कर रहे हैं। हमारा ध्यान रिसर्च, मेडिकल एजुकेशन और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी पर है। इस वजह से हम दुनिया भर के मरीजों के लिए, जो एडवांस्ड और अच्छा इलाज चाहते हैं उनके लिए एक भरोसेमंद हॉस्पिटल बन जाते हैं। एआई, रोबोटिक्स और डिजिटल तकनीक के इस्तेमाल से हमारा लक्ष्य सटीक, मिनिमली इनवेसिव और आधुनिक इलाज देना है। हमारा यह लक्ष्य भारत के डिजिटल हेल्थ मिशन से जुड़ा है। 1990 से यशोदा ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स उत्कृष्टता और संवेदनशीलता का प्रतीक रहा है। यशोदा मेडिसिटी इस विरासत को विश्व स्तर पर आगे बढ़ा रहा है, ताकि लोगों को बिना किसी रुकावट के विश्व-स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

WhatsApp Image 2025 10 26 at 7.25.19 PM
Share This Article
Leave a comment