गाजियाबाद (शिखर समाचार)। थाना मोदीनगर पुलिस ने लूट की घटना कारित करने वाले 2 शातिर लुटेरे साजिद और आमिर को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में साजिद के पैर में गोली और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनके कब्जे से 1 अवैध तमंचा, 2 खोखा कारतूस, 1 जिन्दा कारतूस, लूट की घटना से सम्बन्धित 1 मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त 1 मोटरसाइकिल बरामद की। एसीपी मोदीनगर अमित कुमार सक्सेना ने बताया कि थाना मोदीनगर पुलिस की चेकिंग के दौरान बुदाना की ओर की तरफ आने वाले रोड पर एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को आता हुआ देखकर पुलिस ने रुकने का इशारा किया परन्तु मोटरसाइकिल सवार दोनो व्यक्ति नहीं रुके तथा मोटरसाइकिल को तेजी से मोड़कर दाहिने पड़े खाली मैदान की तरफ को भागने लगे तभी पुलिस द्वारा पीछा करने पर पुलिस से बचकर भागने की जल्दी व हडबडाहट मे मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। उन दोनो व्यक्तियो ने अपने आप को पुलिस से घिरा देखकर अपने को पुलिस के हवाले करने के बजाय अपने पास लिए तमंचे से पुलिस पार्टी को निशाना बनाकर जान से मारने की नियत से फायर किये, पुलिस ने भी फायर बदमाशों पर फायर किया और एक बदमाश साजिद के पैर में गोली लग गई। वहीं मुके से आमिर को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों पर थाना मवाना, प्रतापपुर, टीपी नगर एवं जानी मेरठ में 7 मुकदमे लूट व छिनैती से संबंधित पंजीकृत है।
