खनन ठेकेदार से मंडोला जेल में बंद दीपक के नाम से रंगदारी मांगने वाला कैलाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Kailash, who was extorting money from the mining contractor in the name of Deepak imprisoned in Mandola jail, was arrested in an encounter and sustained a bullet injury in his leg IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। स्वाट टीम अपराध शाखा और थाना टीला मोड पुलिस ने खनन ठेकेदार से जेल में बंद दीपक के नाम से रंगदारी मांगने वाला कैलाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में कैलाश के पैर में गोली लगी और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इसके कब्जे से 1 अवैध देशी पिस्टल 32 बोर, 1 जिन्दा कारतूस 32 बोर, 3 खोखा कारतूस 32 बोर , घटना से सम्बन्धित 1 वीवो मोबाइल व एक मोटर साइकिल स्पलेन्डर प्लस बरामद की। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मण्डोली जेल दिल्ली में बंद कुख्यात अपराधी दीपक के नाम पर उसके साथी खनन पट्टे के ठेकेदार से मोबाइल फोन पर रंगदारी मांग रहे थे, जिसमें रेत की गाडियों को अपने हिसाब से भरवाते हुए 1 लाख रूपये प्रतिमाह की मांग की गई थी। रंगदारी नहीं देने पर ठेकेदार को जान से मारने की धमकी लगातार दी जा रही थी।

संदिग्ध अपराधी की गिरफ्तारी: रंगदारी के रैकेट का खुलासा

ALSO READ:https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/ghaziabad/loni/news/police-recovered-219-stolen-mobile-phones-in-ghaziabad-136203818.html

थाना वेव सिटी पर दीपक व उसके साथी कैलाश एवं अन्य 2 साथियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था। स्वाट टीम गाजियाबाद व थाना टीला मोड पुलिस आरसीसी होम्स के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर एक संदिग्ध व्यक्ति आया। जब उसे रुकने का इशारा किया गया तो पंचशील ग्राउंड की तरफ भागने लगा और पेड़ से टकराकर नीचे गिर गया। पुलिस ने पकड़ने चाहा तो फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें उसके पैर में गोली लगी। अभियुक्त को उपचार हेतु सरकारी अस्पताल लोनी में भर्ती कराया गया। अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि उसके गाँव का दीपक मण्डोली जेल दिल्ली में बन्द है, जो गिरफ्तार अभियुक्त का रिश्ते मे चाचा लगता है। दीपक ने जेल से उसके पास फोन करके बताया था कि पचायरा खनन पट्टे पर ठेकेदार को धमकाकर दीपक के हिसाब से रेत की गाडी भरवाते हुए 1 लाख रूपये प्रतिमाह रंगदारी देने के लिये धमकाने को कहा था। गिरफ्तार अभियुक्त कैलाश ने ठेकेदार को फोन करके व व्यक्तिगत रूप से अपने साथियों के साथ पचायरा खनन पट्टे पर जाकर जान से मारने की धमकी देते हुए दीपक के अनुसार काम करने एवं 1 लाख रूपये प्रतिमाह देने के लिए कहा गया था। इसके अलावा भी गिरफ्तार अभियुक्त ने दीपक के कहने पर अन्य लोगो से रंगदारी भी मांगी थी।

WhatsApp Image 2025 10 18 at 7.34.37 PM 1
Share This Article
Leave a comment