सेवा पखवाड़ा से चुनावी तैयारी तक भाजपा कार्यशाला में बना विस्तृत खाका

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
From Service Fortnight to Election Preparation: Detailed Plan Prepared in BJP Workshop IMAGE CREDIT TO BJP

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को जिला कार्यालय तिलपता गोलचक्कर पर कार्यशाला आयोजित कर संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी चुनावी रणनीति पर मंथन किया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ. महेश शर्मा मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने की और संचालन जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कोरी ने संभाला।

सेवा पखवाड़ा से जागरूकता तक

ALSO READ:https://www.livehindustan.com/ncr/ghaziabad/story-expansion-of-all-india-industry-trade-forum-in-ghaziabad-with-new-appointments-201757504954000.html

डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जयंती तक सेवा पखवाड़ा चलाया जाएगा। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता गरीब बस्तियों में स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर और अस्पतालों में फल वितरण जैसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा कार्यकर्ता सेवा के जरिए जनता से जुड़ेंगे और संगठन का मूल उद्देश्य भी यही है। साथ ही, स्नातक एमएलसी, शिक्षक एमएलसी व पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता पहचान पत्र बनवाने से लेकर जनसंपर्क अभियान तक तेज गति से चलाया जाएगा।

दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर ने कहा कि सेवा पखवाड़ा सिर्फ कार्यक्रम नहीं बल्कि जनता के बीच पहुँचकर उनके साथ खड़े रहने का संकल्प है। जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा का हर अभियान तभी सफल होगा जब संगठन के सभी साथी मिलकर एकजुट होकर काम करेंगे।

जिला एवं नगरपालिका के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में कार्यशाला का सफल आयोजन

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/flood-of-issues-raised-municipal-corporation/

कार्यशाला में जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, नगरपालिका अध्यक्ष गीता पंडित, सुभाष भाटी, देवा भाटी, जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, मनोज गर्ग, इन्द्र नागर, राहुल पंडित, सत्येन्द्र नागर, सत्यपाल शर्मा, कर्मवीर आर्य, रवि जिंदल, पंकज रावल, मनोज भाटी, संजय भाटी, महेन्द्र नागर, राजीव सिंघल, धीर राणा समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा कार्यशाला ने साफ कर दिया कि सेवा और संगठन दोनों ही आने वाले चुनावों में पार्टी की सबसे बड़ी ताकत होंगे।

Share This Article
Leave a comment