चेकिंग के दौरान दो वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Two Vehicle Thieves Arrested During Checking; Stolen Motorcycle Recovered. IMAGE CREDIT TO पुलिस

गढ़मुक्तेश्वर (शिखर समाचार)। सिम्भावली थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। जनपद में अपराधों की रोकथाम और वाहन चोरों व वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को यह सफलता मिली है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

चेकिंग के दौरान पकड़े गए दो संदिग्ध, चोरी की बाइक बरामद

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html\

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिम्भावली थाना पुलिस की टीम गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड स्थित अंडरपास के नीचे संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को रोककर पूछताछ की। कड़ाई से की गई पूछताछ और जांच के दौरान उनके कब्जे से थाना क्षेत्र से चोरी की गई एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को तुरंत हिरासत में ले लिया।

सिखेड़ा गांव के समी और प्रमोद गिरफ्तार, पुलिस खंगाल रही आपराधिक इतिहास

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान ग्राम सिखेड़ा, थाना सिम्भावली निवासी समी और प्रमोद कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने चोरी की बाइक को जब्त करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सघन चेकिंग अभियान जारी रहेगा और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएंगे।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक यतेन्द्रपाल सिंह, उपनिरीक्षक यतेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल नरेन्द्र सिंह और कांस्टेबल सचिन कुमार मुख्य रूप से शामिल रहे। पुलिस अब पकड़े गए आरोपियों के आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है ताकि क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की घटनाओं का भी खुलासा किया जा सके।

Share This Article
Leave a comment