खुले में निर्माण सामग्री रखने वालों पर नगर पालिका सख्त, दुकानदारों से मलबा ढकने के निर्देश

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Municipality Takes Strict Action Against Those Storing Construction Materials in the Open; Shopkeepers Directed to Cover Construction Debris. IMAGE CREDIT TO: नगर पालिका

दादरी (शिखर समाचार)। राष्ट्रीय हरित अधिकरण के नियमों का पालन कराने और निर्माण सामग्री के कारण फैलने वाले धूल एवं वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए नगर पालिका परिषद दादरी ने अभियान शुरू किया है। अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता के निर्देश पर पालिका की ओर से निर्माण एवं विध्वंस अवशिष्ट प्रबंधन के लिए गठित टीम ने बुधवार को जीटी रोड और रेलवे रोड का निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क किनारे खुले में ईंट, रेत, बदरपुर तथा अन्य निर्माण सामग्री रखने वाले दुकानदारों को तत्काल सामग्री निर्माण सुरक्षा जाल से ढकने के निर्देश दिए गए।

जीटी रोड और रेलवे रोड पर पालिका की टीम ने चलाया निरीक्षण अभियान

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html\

निरीक्षण के दौरान टीम ने दुकानदारों को राष्ट्रीय हरित अधिकरण के नियमों और निर्माण एवं तोड़फोड़ से निकलने वाले मलबे के उचित प्रबंधन के संबंध में जानकारी दी। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए कि खुले में निर्माण सामग्री या मलबा रखने से धूल उड़ने और वातावरण प्रदूषित होने की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

प्रदूषण फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई, हेल्पलाइन नंबर 1533 जारी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता ने नगरवासियों, दुकानदारों और व्यापारियों से अपील की कि प्रदूषण फैलाने वाली निर्माण सामग्री अथवा मलबे को खुले में न रखें और निर्धारित सुरक्षा उपायों का पालन करें। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति राष्ट्रीय हरित अधिकरण के निर्माण एवं विध्वंस अवशिष्ट प्रबंधन संबंधी नियमों का उल्लंघन करता दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल नगर पालिका परिषद दादरी के हेल्पलाइन नंबर 1533 पर दें। पालिका ने स्पष्ट किया कि पर्यावरण संरक्षण के नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment