गढ़मुक्तेश्वर (शिखर समाचार)। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट (ग्वालियर बेंच) के न्यायाधीश राजेश कुमार गुप्ता सपरिवार सिंभावली पहुंचे, जहां स्थानीय पुलिस प्रशासन ने सिंभावली शुगर मिल के भीतर उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ देकर उनकी अगवानी की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी उनके स्वागत के लिए विशेष रूप से मौजूद रहे।
न्यायाधीश राजेश कुमार गुप्ता पत्नी के साथ पहुंचे सिंभावली
न्यायाधीश राजेश कुमार गुप्ता अपनी पत्नी पूनम के साथ सिंभावली के प्रसिद्ध व्यापारी नेता अनिल गोयल व सुनील गोयल (ढाने वाले) के यहां पहुंचे। दरअसल, उनका यह दौरा अपनी पत्नी के मायके में ‘भात’ का निमंत्रण देने के उद्देश्य से हुआ था। इस दौरान मेजबान परिवार की ओर से उनके भव्य स्वागत के साथ-साथ जलपान और भोजन की विशेष व्यवस्था की गई थी।
सादगी और मिलनसार स्वभाव से लोगों के बीच रहे चर्चित
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
न्यायमूर्ति राजेश कुमार गुप्ता अपनी विशिष्ट सादगी और मिलनसार स्वभाव के लिए पहले से ही जाने जाते हैं, और इस दौरे के दौरान भी उनका वही सरल एवं आत्मीय रूप देखने को मिला।
इस अवसर पर अनिल गोयल परिवार के लगभग सभी सदस्य, रिश्तेदार, मित्र एवं क्षेत्र के कई गणमान्य शुभचिंतक उपस्थित रहे।
