न्यूट्रिशन क्लब में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया करवा चौथ पर्व, चारु बनीं ‘करवाचौथ क्वीन’

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Karwa Chauth Celebrated with Great Enthusiasm at Nutrition Club; Charu Crowned ‘Karwa Chauth Queen’. IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

हापुड़ (शिखर समाचार)। आर्यनगर स्थित फ्यूल स्टेशन न्यूट्रिशन क्लब में करवा चौथ का पर्व बड़े ही पारिवारिक और उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस विशेष आयोजन के दौरान महिलाओं ने स्वास्थ्य जागरूकता, मनोरंजक खेलों, गीत-संगीत और विभिन्न रोचक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की आयोजक एवं फ्यूल स्टेशन की ओनर व वेलनेस कोच प्रियंका महेश ने कहा कि त्योहार हमारी संस्कृति को मजबूत करने के साथ-साथ आपसी मेल-जोल का माध्यम हैं। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को एक मंच पर लाकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और खुशियों के पल साझा करना था। उन्होंने व्रती महिलाओं को व्रत के दौरान सेहत का विशेष ध्यान रखने, शरीर में पानी की कमी से बचने तथा व्रत के पहले व बाद में संतुलित खान-पान अपनाने की सलाह दी।

खेलों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, चारु बनीं करवाचौथ क्वीन

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

समारोह के दौरान आयोजित मनोरंजक खेलों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। महिलाओं ने सामूहिक रूप से गीत गाकर पूरे वातावरण को खुशनुमा बना दिया। इस दौरान शानदार प्रदर्शन और सहभागिता के आधार पर चारु को ‘करवाचौथ क्वीन’ चुना गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में सुनीता का विशेष योगदान रहा।

बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्सव में किया प्रतिभाग

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

इस उत्सव में दीपिका, छमा, रुचि, लिली, अनुराधा, आकांक्षा, शालू, कौशल, पूजा, प्रियंका, गुड्डी, श्वेता, वर्षा, वर्तिका, उर्मिला, सोनू, चारु, अर्चना, अनामिका, नीतू, संध्या, ममता, प्रिया, विजयलक्ष्मी, रजनी, भावना, निर्मल, ईशू, आशा, पवित्रा और कोमल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाएं उपस्थित रहीं।

Share This Article
Leave a comment