हरिद्वार (शिखर समाचार)। पुलिस की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए वी-मार्क इंडिया लिमिटेड ने हरिद्वार पुलिस को दो लैपटॉप और आठ कंप्यूटर सेट भेंट किए। पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में कंपनी के प्रबंध निदेशक विकास गर्ग सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने एसएसपी नवनीत सिंह से मुलाकात कर ये उपकरण सौंपे।
वी-मार्क इंडिया लिमिटेड ने पुलिस को दिए दो लैपटॉप और आठ कंप्यूटर
इस अवसर पर एसएसपी नवनीत सिंह ने कंपनी के अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में आधुनिक तकनीकी संसाधनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने भविष्य में भी पुलिस विभाग को आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने में सहयोग की अपेक्षा जताई।
विभिन्न कोतवाली और पुलिस शाखाओं में बांटे गए उपकरण
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
एसएसपी ने प्राप्त उपकरणों को मौके पर ही आवश्यकतानुसार विभिन्न कोतवाली और पुलिस शाखाओं में वितरित कर दिया, ताकि पुलिसकर्मियों को अपने दैनिक कार्यों के निष्पादन में सुविधा मिल सके और विभागीय कामकाज को अधिक सुगम बनाया जा सके।
कंपनी के अधिकारियों सहित पुलिसकर्मी रहे मौजूद
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/
इस अवसर पर वी-मार्क इंडिया लिमिटेड के जीएम-एचआरए राहुल वत्स, लीगल हेड ज्ञान प्रकाश शर्मा, एजीएम-एचआरए अभय गोयल सहित पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
